Ad image

श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पर्यावरण संरक्षण व सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूक रहने का दिया संदेश।

टिहरी गढ़वाल 21 जून । श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 एन0के0 जोशी की उपस्थिति में मुख्यालय स्थित हॉल में समस्त अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा योग, प्राणायाम का विधिवत् अभ्यास किया गया। इस दौरान मुख्यतः उत्तानपाद आसन, सर्पासन, पवनमुक्तासन समूह के योगिक अभ्यास किए गए। प्राणायाम में अनुलोम विलोम, भ्रामरी, कपालभांति आदि का अभ्यास किया गया।

योग दिवस कार्यक्रम में कुलपति प्रो0 एन0के0 जोशी ने कहा कि योग से न केवल मानसिक शांति मिलती है बल्कि चमत्कारिक रूप से शारीरिक समृद्धता भी प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मांड में अनेक प्रकार की शक्तियां मौजूद हैं और इन शक्तियों से जुड़ने का योग उत्तम माध्यम है। विभिन्न तत्वों के साथ मन व तन को योग के माध्यम से जोड़ा जा सकता है। प्रो0 जोशी ने बताया कि योग व प्राणायाम से असाध्य रोगों पर भी विश्व के नागरिकों ने विजय प्राप्त की है।

योग प्रशिक्षक के रूप में विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश के योग विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ0 जे0पी0 कंसवाल ने योगाभ्यास के दौरान कहा कि शुद्ध आहार जीवन में बड़ा महत्व रखता है। सात्विक आहार के साथ योगाभ्यास से न केवल मनुष्य स्वस्थ रह सकता है बल्कि उम्र में भी वृद्धि होती है। कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय के सहायक परीक्षा नियंत्रक डाॅ0 हेमन्त बिष्ट ने किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारियों के साथ सहायक परीक्षा नियंत्रक मुख्य डाॅ0 बी0एल0 आर्य, सहायक कुलसचिव श्री प्रमोद बैंजवाल, प्र0 निजी सचिव कुलपति श्री वरुण डोभाल, योग प्रशिक्षक सहयोगी डाॅ0 बीना रयाल, श्री कुलदीप सिंह, श्री मनोज, श्री राहुल सजवाण, श्री मुकेश बिष्ट, श्री दीपक रावत आदि मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!