कांग्रेस ने बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव की जीत का नई टिहरी में मनाया जश्न

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 13 जुलाई । बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत का जश्न जिला मुख्यालय नई टिहरी में मिष्ठान वितरण और आतिशबाजी के साथ मनाया गया।

जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने इस जीत को डबल इंजन सरकार पर करारा तमाचा बताते हुए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता ने अहंकार को परास्त कर जनमानस से जुड़े प्रत्याशियों का समर्थन किया।

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री विजय गुनसोला और महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत ने भाजपा पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बद्रीनाथ और मंगलौर की जनता ने लोकतंत्र में विकास और सर्वधर्म समभाव का संदेश दिया है।

शहर कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पवार और वरिष्ठ नेता आनंद सिंह बेलवाल ने इस जीत को आगामी स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों में महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम में राकेश राणा, कुलदीप सिंह पवार, आशा रावत, विजय गुनसोला, आनंद सिंह बेलवाल, देवेंद्र नौटियाल, ममता उनियाल, गंगा भगत सिंह नेगी, नवीन सेमवाल, गब्बर सिंह रावत, मनीष पंत, प्रमोद जैन सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!