किताब कौथिक: तीन दिन में तैयार दो हस्तलिखित बाल पत्रिकाओं का विमोचन, बच्चों की रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 17 जुलाई: नई टिहरी में आयोजित किताब कौथिक के अंतर्गत चल रही बाल लेखन कार्यशाला में बच्चों ने अपनी अद्भुत रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए तीन दिन के भीतर दो हस्तलिखित बाल पत्रिकाएं, “बाल दर्पण” और “बाल संसार” तैयार की। इन पत्रिकाओं का विमोचन नगर के प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इन बाल पत्रिकाओं में बच्चों ने शिक्षा, संस्कृति, पर्यावरण, इतिहास, खेल आदि विविध विषयों को शामिल किया है। तीन दिन के भीतर बच्चों द्वारा इस प्रकार की रचनात्मकता को देखकर गणमान्य और प्रबुद्ध नागरिक भी चकित रह गए।

कार्यशाला के संयोजक आनंदमणि पैन्यूली, निर्देशक उदय किरोला, किताब कौथिक के संयोजक हेम पंत, नागरिक मंच के के एस महर, चंडी प्रसाद डबराल, जगजीत सिंह नेगी, शिक्षक डॉ वीर सिंह रावत, सुशील डोभाल, संस्कृति कर्मी अमित पंत, देवेंद्र नौडियाल, राजपाल मियां, जनवीर राणा, और मनिका राणा सहित अन्य प्रबुद्ध नागरिक इस विमोचन समारोह में उपस्थित रहे।

कार्यशाला अगले दो दिन तक भी चलेगी और फिर 20 व 21 जुलाई को टिहरी किताब कौथिक के मंच पर बच्चे अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करेंगे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!