उत्तराखण्ड के पूर्व सैनिकों और भूतपूर्व महिला कर्मियों के लिए भर्ती रैली का आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

130 इन्फैन्ट्री बटालियन (टी.ए.) पर्यावरण कुमाऊँ के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल एडजुटेंट प्रदीप मेहरा ने जानकारी दी है कि उत्तराखण्ड के पूर्व सैनिक तथा भूतपूर्व महिला कर्मियों के लिए 26 अगस्त 2024 से 01 सितम्बर 2024 तक भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। यह भर्ती रैली बटालियन मुख्यालय पिथौरागढ़ के ग्राउंड में प्रातः 06 बजे से शुरू होगी।

इस भर्ती रैली में वही पूर्व सैनिक तथा भूतपूर्व महिला कर्मी शामिल हो सकेंगे जिन्होंने पर्यावरण वन मंत्रालय, जलवायु नियंत्रण या राज्य वन विभाग उत्तराखण्ड में न्यूनतम बीस साल की सेवा प्रदान की हो।

भर्ती रैली का कार्यक्रम इस प्रकार होगा:

  • 26 अगस्त 2024: प्रमाण पत्रों की जांच और शारीरिक परीक्षण।
  • 27 अगस्त से 01 सितम्बर 2024: शारीरिक परीक्षण में चुने गए पूर्व सैनिकों और नौजवानों का मेडिकल परीक्षण और साक्षात्कार।

रिक्त पद:

  • जूनियर कनिष्ठ अधिकारी: 02
  • सिपाही (जी.डी.): 116
  • लिपिक: 14
  • रसोईया: 03
  • बढ़ई: 03
  • सफाई वाला: 01
  • धोबी: 01
  • दर्जी: 01
  • उपकरण मरम्मतकर्ता: 01

इस भर्ती रैली में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होने की सलाह दी जाती है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!