Ad image

ऋषिकेश में स्वच्छता और वायु गुणवत्ता सुधार के लिए नुक्कड़ नाटकों की श्रृंखला की शुरुआत

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

ऋषिकेश, 29 जुलाई 2025: राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत वायु गुणवत्ता सुधार और स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में उच्च रैंक हासिल करने के उद्देश्य से नगर निगम ऋषिकेश परम पर्वतीय रंगमंच साँस्कृतिक एवं सामाजिक समिति के सहयोग से नुक्कड़ नाटकों की श्रृंखला शुरू कर रहा है।

नगर आयुक्त श्री शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि इस नुक्कड़ नाटक श्रृंखला का उद्देश्य स्वच्छ भारत मिशन और राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के लक्ष्यों को प्राप्त करने में आम जनता की सहभागिता बढ़ाना और स्वच्छ और सुंदर ऋषिकेश की संकल्पना को साकार करना है।

श्रृंखला का पहला नाटक 30 जुलाई 2024 को सुबह 11:00 बजे नगर निगम ऋषिकेश के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। इस श्रृंखला में कुल 29 नुक्कड़ नाटकों का प्रदर्शन नगर निगम के विभिन्न वार्डों और कॉलोनियों में किया जाएगा। इस अवसर पर नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है।

आप सभी से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर योजनाओं की जानकारी हासिल करें और उनके लक्ष्यों की प्राप्ति में आवश्यक सहयोग प्रदान करें।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!