Breaking : जखन्याली में बादल फटने से होटल बहा, पति पत्नी के शव बरामद, बेटा घायल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 31 जुलाई 2024 । जखन्याली के पास नौताड़ गदेरे में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। इस प्राकृतिक आपदा में 5-6 गाड़ियां व एक होटल बाढ़ में बहने की सूचना है, और घनसाली-चिरबिटिया मोटरमार्ग को जोड़ने वाली पुलिया भी बह गई है।

घायल विपिन

घटना में 3 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिसमें अब तक 2 शव बरामद किए गए हैं। जिनमें होटल मालिक भानु प्रसाद (50 वर्ष), नीलम देवी पत्नी भानू प्रसाद (45 वर्ष), के शव बरामद कर लिए गए हैं और विपिन (28 वर्ष) पुत्र भानू प्रसाद घायल है। राहत कार्य तेजी से जारी है।

घायल बिपिन को सुरक्षित बचा लिया गया है। जिसे पिलखी अस्पताल ले जाया जा रहा है।

मौके पर पुलिस, एसडीआरएफ, और अन्य प्रशासनिक टीमें पहुंच गई हैं। लोक निर्माण विभाग और विद्युत विभाग भी सक्रिय हैं। घनसाली में फिलहाल बारिश रुक गई है, लेकिन क्षेत्र में सतर्कता बरती जा रही है।

अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहें।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!