Ad image

कलश यात्रा के साथ ही गीता भवन टिहरी में शिव महापुराण का शुभारंभ

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 4 अगस्त 2024। रविवार को गीता भवन, नई टिहरी में शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर गणेश चौक, बौराड़ी से ठीक 12:00 बजे एक कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं, व्यापारियों, और कर्मचारियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

कलश यात्रा गणेश चौक से प्रारंभ होकर साई चौक और मुख्य बाजार होते हुए गीता भवन पहुंची, जहां कथा का विधिवत शुभारंभ किया गया।

कथा समिति के सचिव कुलदीप सिंह पंवार ने बताया कि इस शिव महापुराण का आयोजन समस्त नई टिहरी वासियों के सहयोग से किया जा रहा है और यह कथा 11 दिन तक चलेगी। इस कथा का वाचन श्री रमेश जी महाराज गुरुजी द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी धार्मिक कथाओं से शहर में भाईचारा बढ़ता है और बच्चों में अच्छे गुणों का विकास होता है।

आयोजन समिति के अध्यक्ष हरिकृष्ण लंबा, सचिव कुलदीप पंवार, कोषाध्यक्ष शिवराज सजवाण, और मुख्य पुजारी दर्शन लाल उनियाल ,नागरिक मंच के अध्यक्ष सुंदर लाल उनियाल, कमल सिंह महर, त्रिलोक रमोला, किसोरी लाल चमोली, रमेश रतूड़ी जी, राजेन्द्र चमोली, और नरोत्तम जखमोला सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों रीना, सरिता, मीना, उर्मिला, नीलम, प्रमिला, बीना, सरस्वती, और अन्य महिलाओं ने भी सक्रिय भागीदारी दिखाई।

इस आयोजन में मातृशक्ति, युवा साथी, व्यापारी साथी, और कर्मचारी साथी अपने-अपने कलश और परिधान के साथ सम्मिलित हुए और व्यास जी व महापुराण पुस्तक का विधिवत स्वागत किया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!