रिलायंस दो पायदान चढ़कर फॉर्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट में 86वें स्थान पर पहुंची

Garhninad Desk
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई दिल्ली, 5 अगस्त, 2024: फॉर्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट में 2 पायदान चढ़कर रिलायंस 86वें स्थान पर पहुंच गई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज पिछले तीन साल में लिस्ट में 69 स्थान की छलांग लगा चुकी है। साल 2021 में रिलायंस 155वें स्थान पर थी। फॉर्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट में भारतीय कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज का स्थान सबसे ऊपर बना हुआ है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लगातार 21 सालों से इस फॉर्च्यून ग्लोबल लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है। कोई भी भारतीय कंपनी इतने लंबे समय तक इस लिस्ट में बनी नहीं रह सकी है।

फॉर्च्यून के मुताबिक रिलायंस का रेवेन्यू 108877 मिलियन डॉलर रिकार्ड किया गया। कंपनी का प्रोफिट 1.3 फीसदी बढ़कर 8,412 मिलियन डॉलर के स्तर पर जा पहुंचा और करीब साढ़ तीन लाख कर्मचारियों ने रिलायंस को अपनी सेवाएं दी। फॉर्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट में वालमार्ट, अमेजन और स्टेट ग्रिड पहले तीन स्थानों पर काबिज हैं। इसके अलावा एप्पल, टोयोटा मोटर्स, अल्फाबेट, सैमसंग और मेटा प्लेटफॉर्म जैसी कुछ प्रमुख कंपनियां भी पहले 100 में शामिल हैं।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!