Ad image

नरेंद्र नगर में यूटिलिटी वाहन खाई में गिरा, एक व्यक्ति की मौत

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 15 अगस्त 2024: नरेंद्र नगर थाना क्षेत्र के गुजराड़ा मार्ग पर एक यूटिलिटी वाहन के खाई में गिरने की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय पुलिस और लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना 13 अगस्त 2024 की शाम को हुई थी। वाहन लगभग 100 मीटर नीचे गदेरे में गिरा था।

टीम ने वाहन से 48 वर्षीय वीर सिंह, पुत्र प्रेम सिंह, निवासी ग्राम भैंगारकी, पोस्ट आगराखाल के शव को निकालकर स्ट्रेचर के माध्यम से सड़क तक पहुंचाया और सिविल पुलिस को सौंप दिया। घटनास्थल पर एक और व्यक्ति के होने की संभावना को देखते हुए गहन खोज अभियान चलाया गया, जिसके दौरान एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ, जिसे सिविल पुलिस को सौंप दिया गया है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!