क्षेत्राधिकारी टिहरी ने किया थाना थत्यूड का अर्द्ध वार्षिक निरीक्षण

admin
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार * नई टिहरी, 23 जनवरी 2020

थत्यूड: पुलिस उपाधीक्षक सदर धन सिह तोमर द्वारा आज थाना थत्यूड का अर्द्ध वार्षिक निरीक्षण किया गया।  

जिसमें सर्वप्रथम थाना परिसर में साफ सफाई, थाना कार्यालय मे रखे अभिलेखों का निरीक्षण किया व मालगृह में रखे शस्त्रो के रख रखाव, भोजनालय, हवालात, कम्प्यूटर कक्ष, सीसीटीवी आदि का निरीक्षण किया गया।

तोमर ने थाने के निरीक्षण के दौरान थाने पर मौजूद अधिकारी/कर्मचारियों की बैठक कर उनकी समस्याएँ सुनी और समाधान के आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

Share This Article
error: Content is protected !!