Ad image

गोलजू देवता संदेश यात्रा बावत बैठक आयोजित

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें
  • तीसरी धर्म-संस्कृति यात्रा होगी 04 नवंबर से 24 नवंबर तक।
  • बीस दिन की धर्म- संस्कृति यात्रा में जुड़ेंगे हजारों लोग।
  • 20- 25 लोग पूरी यात्रा मे रहेंगे यात्रा -रथ में।

*सर्वजन हिताय संस्था के अध्यक्ष विजय भट्ट और कोषाध्यक्ष निवेदिता परमार ने विस्तार से प्रकाश डाला यात्रा उदेश्य पर।

@रिपोर्ट- कवि: सो.ला.सकलानी’निशांत।

टिहरी गढ़वाल 21सितंबर 2024। चंबा,”अपनी धरोहर” कार्यक्रम के तहत गोलजू संदेश यात्रा-2024 के सफल आयोजन हेतु सर्वजन हिताय संस्था के द्वारा चंबा में बैठक आयोजित की गयी।
संस्थान के अध्यक्ष विजय भट्ट के द्वारा यात्रा के उदेश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी।कहा कि यह तीसरी धर्म- संस्कृति यात्रा 04 नवंबर से 24 नवम्बर तक प्रस्तावित है। यात्रा रथ उत्तराखंड के विभिन्न तीर्थों,मंदिरों से होकर गुजरेगा और न्याय देवता गोलजू यात्रा के बहाने आमजन से संपर्क/ संवाद करेगा।
यात्रा रथ में 20 से 25 लोग पूरी यात्रा में भाग लेंगे और स्थानीय लोग यात्रा में जुड़कर सहयोगी बनेंगे।

संस्था की कोषाध्यक्ष निवेदिता परमार ने बैठक का सयोजन/ संचालन किया तथा उपस्थित गणमान्य लोगों का आभार प्रकट किया। यात्रा पोस्टर का भी विमोचन किया गया।
बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता और मीडिया प्रभारी डॉ0 प्रमोद उनियाल, साहित्यकार सोमवारी लाल सकलानी’निशांत, कृष्णा कोठारी,सुनीता पंवार, दिग्विजय सिंह सज्वाण, बब्बू रमोला आदि उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!