ब्रेकिंग न्यूज: सप्तऋषि घाट पर नहाते वक्त युवक बहा, SDRF टीम कर रही है सर्च ऑपरेशन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 25 सितंबर 2024। आज सुबह सप्तऋषि घाट पर लखीमपुरी खीरी से आए एक युवक के नहाते वक्त पैर फिसलने से वह गंगा में बह गया।

युवक 7-8 लोगों के ग्रुप के साथ हरिद्वार आया था और सभी आश्रम में रुके थे। हादसे के बाद तुरंत सूचना मिलने पर SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। स्थानीय सप्तऋषि चौकी पुलिस भी मौके पर मौजूद है और घटना की जांच कर रही है।

डूबने वाले व्यक्ति का नाम राहुल शुक्ला है, जो रामभजन शुक्ला के पुत्र हैं, उम्र 26 वर्ष, निवासी तन्सुख पुरवा, थाना फूलबेहड़, जिला लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश है।अभी तक युवक का कोई पता नहीं चल पाया है, और खोजबीन जारी है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!