Ad image

धोलीधार देवप्रयाग के पास 100 मीटर खाई में गिरी बैगनआर, एक व्यक्ति की मौत

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 24 सितंबर 2024 की घटना के अनुसार, धोलीधार देवप्रयाग के पास एक वैगनआर गाड़ी (DL1RTA9837) सड़क से करीब 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई। घटना की सूचना बछेली खाल के एक ग्रामीण द्वारा रात 8:42 बजे दी गई थी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम और तहसीलदार देवप्रयाग पहुंचे। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान रात का समय, घास और झाड़ियों की वजह से काफी परेशानी हुई।

गाड़ी के पास एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला, जिसकी पहचान सूरज मदान (उम्र 37 वर्ष), पुत्र चरणजीत सिंह मदान, निवासी चंडीगढ़ के रूप में हुई। उसे खाई से निकालकर रोड पर लाकर अस्पताल भेजा गया, और आगे की कार्रवाई की जा रही है। परिजनों को घटना की सूचना दी गई है। बताया गया कि यह गाड़ी ऋषिकेश से चमोली की ओर जा रही थी, जिसमें मृतक अकेला सवार था।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!