Ad Image

डा० ध्यानी बने स्वयंसेवी संस्था चिया के चेयरमेन

डा० ध्यानी बने स्वयंसेवी संस्था चिया के चेयरमेन
Please click to share News

डा० ध्यानी एक प्रख्यात वैज्ञानिक एवं शिक्षाविद हैं।

  • उन्होंने 4 विश्वविद्यालयों में कुलपति के रूप में कार्य किया है।
  • वह गोविन्द बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालय पर्यावरण संस्थान, भारत सरकार के निदेशक भी रह चुके हैं।
  • उनके 318 से ज्यादा वैज्ञानिक प्रकाशन प्रकाशित हो चुके हैं।
  • वह बेहद कर्मठ, इमानदार एवं अनुभवी व्यक्ति हैं। उन्होंने भारत सरकार की ओर से विश्व के 28 देशों में प्रतिनिधित्व किया है।
  • वह टॉप 100 साइन्टिस्ट ऑफ द वर्ल्ड अर्वाड, भारत एक्सीलेंस अर्वाड, उत्तराखंड रत्न, वाईस चांसलर ऑफ द ईयर अर्वाड आदि से सम्मान्ति हो चुके हैं।

नैनीताल 30 सितंबर 2024। सेन्टर हिमालयन इन्वायरन्मेट एसोसियेशन (चिया), नैनीताल की नई कार्यकारिणी (2024-2027) का विधिवत गठन किया गया है। प्रख्यात वैज्ञानिक व शिक्षाविद डा० पीताम्बर प्रसाद ध्यानी इसके, तीन साल के लिए, सर्वसम्मति से चेयरमेन चुने गये।

डा० ध्यानी ने गढ़ निनाद को बताया कि हिमालय क्षेत्र में आजीविका संवर्धन हेतु चिया ने पिछले 43 वर्षों में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां अर्जित की है। चिया का गौरवमयी इतिहास और ट्रैक रिकार्ड रहा है। डा० ध्यानी ने यह भी कहा कि वह पिछले 6 वर्षों से चिया के चेयरमेन के रूप में कार्य कर रहे हैं।

बता दें कि पूर्व में चिया को कई महान विभूतियों ने चेयरमेन के रूप में सुशोभित किया गया है। स्व० ए०डी० मूडी, आई०सी०एस०; स्व० डी०पी० जोशी०, आई०एफ०एस०; स्व० प्रो० ए०के० पंत, स्व० डा० आर०एस० टोलिया, आई०ए०एस०, स्व० टी०एस० पपोला एवं विश्वविख्यात शिक्षाविद प्रो० एस०पी० सिंह जैसी महान विभूतियों ने चिया के चेयरमेन के रूप में कार्य किया है और चिया को बुलन्दियों पर पहुंचाया है।

नवनिर्वाचित चेयरमेन डा० ध्यानी के साथ कार्यकारिणी में प्रो० जीत राम, वाइस चेयरमेन; प्रो० आशीष तिवारी, सचिव, डा० श्रुति साह एवं श्री मुकुन्द कुमैयया सहसचिव के रूप में चुने गये हैं। इसके अलावा कार्यकारिणी में प्रो० एस०पी० सिंह, प्रो० एस०सी० गढ़कोटी, डा० एस०एस० बिष्ट, डा० पंकज तिवारी, प्रो० ललित मोहन तिवारी, डा० विनीता फर्त्याल एवं डा० योगेश भटट् सदस्य के रूप में निर्वाचित किये गये।

चिया के अधिशासी निदेशक प्रभारी श्री कुन्दन बिष्ट ने बताया कि सभी पदों पर चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुए। पूर्व सचिव एवं चिया के आजीवन सदस्य श्री अक्षोभ सिंह के दिशा निर्देशन में चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुई है। चिया की नवगठित काउंसिल ने चुनाव अधिकारी श्री अक्षोभ सिंह का आभार व्यक्त किया है।


Please click to share News

Govind Pundir

Related News Stories