प्रधानाध्यापक जसपाल पुरषोडा और सहायक अध्यापिका मीना देवी लापरवाही के आरोप में निलंबित

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 07 नवम्बर, 2024। प्राथमिक विद्यालय कोटी डोभालों की के प्रधानाध्यापक जसपाल पुरषोडा और कार्योजित विद्यालय कोटी डोभालों की में नियुक्त सहायक अध्यापिका मीना देवी को विभागीय कार्यों में लापरवाही, उदासीनता तथा छात्रहित के प्रतिकूल आचरण के कारण निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के तत्काल हस्तक्षेप के बाद हुई, जिन्होंने एक स्थानीय समाचार पत्र में प्रकाशित खबर पर संज्ञान लिया।

दरअसल, 07 नवम्बर को एक दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के अनुसार, उक्त शिक्षक 06 नवम्बर को बिना पूर्व सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित पाए गए, जिसके चलते विद्यालय के एक छात्र के चोटिल होने की घटना सामने आई। खबर में बताया गया कि प्रधानाध्यापक जसपाल पुरषोडा ने सहायक अध्यापिका मीना देवी के आकस्मिक अवकाश पर होने की जानकारी होने के बावजूद संबंधित अधिकारियों को सूचित नहीं किया, जबकि मीना देवी ने बिना पूर्व स्वीकृति के आकस्मिक अवकाश ले लिया था।

जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक शिक्षा) वी.के. ढौंडियाल के अनुसार, इस घटना के मद्देनजर प्रधानाध्यापक जसपाल पुरषोडा और सहायक अध्यापिका मीना देवी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय थौलधार में सम्बद्ध कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने जनपद के सभी उप शिक्षा अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विकासखंडों के विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करें और किसी भी शिक्षक के अनुपस्थित पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करें।

उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और यदि कोई शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित पाया जाता है तो संबंधित अधिकारी पर भी कार्रवाई होगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!