Ad image

दुखद: मारुति ईको वैन दुर्घटना में सात घायल, एक की मौत

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 8 नवम्बर 2024 । प्रतापनगर के लम्बगांव क्षेत्र अंतर्गत बिजपुर पनियाला मोटर मार्ग पर एक मारुति ईको वैन (UK 09 TA 1661) का दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन लंबगांव से पुजारगांव जा रहा था, जब यह बिजपुर बेंड पर अनियंत्रित होकर सड़क से 30-40 मीटर नीचे गिर गया। वाहन में कुल आठ लोग सवार थे, जिनमें से सभी घायल पुजारगांव पट्टी रोंणद रमोली के निवासी हैं। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया है।

घटना के तुरंत बाद, बिजपुर गांव के स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को पास के CHC चोण्ड अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने वाहन चालक को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार चल रहा है, और उनकी स्थिति को देखते हुए आवश्यकता पड़ने पर उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र में रेफर किया जा सकता है।

जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और प्रशासन से आग्रह किया कि सभी घायलों को शीघ्र उचित चिकित्सा सहायता प्रदान की जाए और उनकी स्थिति गंभीर होने पर हायर सेंटर में रेफर करने की व्यवस्था की जाए।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!