Ad image

गोविन्द पुण्डीर की कलम से

admin
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी: आज हम हर साल की तरह इस बार भी 26 जनवरी को “गणतंत्र दिवस” पूरे धूमधाम से मनाने जा रहे हैं। ब्लाक, जिला, प्रदेश समेत देश के सभी प्रतिष्ठानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाएंगे। क्या आप जानते हैं कि गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के दिन झंडा फहराने में क्या अंतर होता है? तो आइए जानते हैं । 

स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस ऐसे दो उत्सव हैं, जब पूरा देश एक साथ एक ध्वज के नीचे नजर आता है। स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस दोनों ही दिन तिरंगा फहराया जाता है, लेकिन तिरंगा फहराने में थोड़ा अंतर होता है।

पहला अंतर यह है कि 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन राष्ट्रीय ध्वज को नीचे से रस्सी द्वारा खींच कर ऊपर ले जाया जाता है, फिर खोल कर फहराया जाता है, जिसे ध्वजारोहण कहा जाता है। यह 15 अगस्त 1947 की ऐतिहासिक घटना को सम्मान देने के लिए किया जाता है। जबकि 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा ऊपर ही बंधा रहता है, जिसे खोलकर फहराया जाता है, जिसे झंडा फहराना कहा जाता है।

दूसरा अंतर यह है कि स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के दिन मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री शामिल होते हैं। वह केंद्र सरकार के प्रमुख होने के नाते ध्वजारोहण करते हैं। जबकि गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के दिन राष्ट्रपति मुख्य कार्यक्रम में शामिल होते हैं। 26 जनवरी जो कि देश में संविधान लागू होने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, इस दिन संवैधानिक प्रमुख राष्ट्रपति झंडा फहराते हैं।तीसरा अंतर यह है कि  स्वतंत्रता दिवस के दिन प्रधानमंत्री लाल किले से ध्वजारोहण करते हैं। वहीं पर मुख्य कार्यक्रम होता है। प्रधानमंत्री लाल किले से ही देश को संबोधित करते हैं। जबकि गणतंत्र दिवस के दिन मुख्य कार्यक्रम राजपथ पर होता है। इस दिन राष्ट्रपति राजपथ पर झंडा फहराते हैं।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!