नागरिक मंच की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। सामुदायिक मिलन केंद्र में नागरिक मंच की बैठक आज अध्यक्ष सुंदर लाल उनियाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में शहर की कई गंभीर समस्याओं पर चर्चा की गई और उनके समाधान के लिए कदम उठाने की रणनीति बनाई गई। मेडिकल कॉलेज के लिए पीपली और केमसारी में जमीन अधिग्रहण करने पर जोर दिया गया साथ ही जिला अस्पताल बौराडी में डॉक्टरों के खाली पदों को भरने की मांग की गई।

शहर के साथ साथ तथा वार्डों में सफाई व्यवस्था को लेकर भी गहरी चिंता व्यक्त करते हुए सार्वजनिक शौचालयों की खराब स्थिति पर नाराजगी जताई गई और सफाई अभियान को तत्काल प्रभाव से शुरू करने के लिए पालिका प्रशासन पर दबाव बनाने की बात कही गई।

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटकों को जानकारी और सुविधाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। कोटीकॉलोनी में लकड़ी डिपो खोलने का प्रस्ताव रखा गया। नवदुर्गा मंदिर में सांयकालीन आरती शुरू करने और स्टेडियम की दुकानों पर अवैध कब्जों को हटाने की भी मांग उठाई गई।

पानी के बिल माफी के मुद्दे पर चर्चा करते हुए मंच ने 2018 तक के बिल माफ करने के आदेश लागू करने और शासन स्तर पर कमेटी गठन की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने की मांग की।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!