Ad image

जिलाधिकारी के आश्वासन से ग्रामीणों का धरना समाप्त

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

फंड मिलते ही लाईन बिछाने का काम शुरू करेंगे: भारद्वाज ई ई

टिहरी गढ़वाल 18 दिसम्बर। प्रतापनगर क्षेत्र के खंबाखाल और गरवाण गांव में दो वर्षों से जारी पेयजल संकट का समाधान जिलाधिकारी के हस्तक्षेप और आश्वासन के बाद संभव हुआ। जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर कल ही अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे ग्रामीणों ने नई पाइपलाइन बिछाने और पानी की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की थी।

पेयजल आपूर्ति को लेकर अनिश्चितकालीन धरना समाप्त

आज डीएम ने नई पाइपलाइन बिछाने और इसके लिए धनराशि उपलब्ध कराने का भरोसा दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। अधिशासी अभियंता प्रशांत भारद्वाज ने बताया कि फंड मिलते ही कार्यवाही आरंभ कर दी जाएगी।

बता दें कि ग्रामीणों का आक्रोश लंबे समय से अनियमित पेयजल आपूर्ति को लेकर था। यह धरना निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य रेखा असवाल के नेतृत्व में किया गया। रेखा असवाल ने बताया कि गरवाण और खंबाखाल में पानी की समस्या को लेकर कई बार प्रशासन को अवगत कराया गया था। आज डीएम के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया है।

धरने में प्रेम सिंह असवाल, कुंवर असवाल, बलवीर असवाल, मुरलीधर सेमवाल, सुंदर सिंह असवाल, राकेश असवाल, विजयपाल सिंह, नत्थी राम बहुगुणा, महेंद्र भट्ट, महावीर असवाल, बचन सिंह, मनोज असवाल, फूल सिंह और रामकुमार भट्ट सहित कई ग्रामीण शामिल हुए। जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!