स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त: 45 छात्राओं में से 12 घायल, SDRF ने दिखाई तत्परता

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश। मंगलवार को ऋषिकेश के सात मोड़ क्षेत्र में देर रात एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे चली गई। बस में बागेश्वर जिले की छात्राएं सवार थीं जो महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज जा रही थी। घटना के दौरान बस में 45 छात्राएं मौजूद थीं।

दुर्घटना में 16 वर्षीय छात्रा नैन्सी टाकुली, पुत्री श्री जीवन सिंह (कपकोट, बागेश्वर), का पैर बस के बोनट के पास फंस गया। SDRF की ढालवाला टीम ने तत्परता दिखाते हुए छात्रा को सुरक्षित बाहर निकाला। नैन्सी को तुरंत एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

इसके अलावा, 10 से 12 अन्य छात्राओं को हल्की चोटें आईं, जिन्हें अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। बाकी सभी छात्राएं सुरक्षित हैं। सभी छात्राओं को अन्य बस में स्थानांतरित कर देहरादून भेजा गया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!