पर्यटकों की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त: SDRF ने किया चार लोगों का रेस्क्यू, 1की मौत

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून 27 दिसम्बर 2024। एक स्थानीय कॉलर द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि चकराता क्षेत्र में लोखंडी मीनार में एक मारुति कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी है।

उक्त सूचना पर पोस्ट चकराता से अपर उपनिरीक्षक मनीष चौहान के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। उक्त घटना में तहसील चकराता से 20 किलोमीटर आगे लोखंडी मीनार क्षेत्र में एक सफेद रंग की मारूती कार पाले पर फिसलने से अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी जिसमें 05 लोग सवार थे जो देहरादून से घूमने आये हुए थे।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर राजस्व पुलिस, तहसील प्रशासन चकराता व स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए कार में सवार पांच लोगों (03 पुरुष, 02 महिला) को रेस्क्यू कर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया जहाँ से 108 एम्बुलेंस सेवा द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, चकराता भिजवाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान 01 युवक की मृत्यु हो गयी है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!