स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2024-25: प्रत्याशियों की पृष्ठभूमि से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निकाय) मयूर दीक्षित ने जानकारी दी है कि नगरीय स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2024-25 के तहत विभिन्न पदों के लिए नामांकन करने वाले प्रत्याशियों की पृष्ठभूमि से संबंधित समस्त जानकारी अब ऑनलाइन उपलब्ध है।

जनपद टिहरी गढ़वाल की जनता इन विवरणों को जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://tehri.nic.in/ulb-election/ पर देख सकती है। इसके साथ ही, यह जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड की वेबसाइट www.sec.uk.gov.in पर भी उपलब्ध कराई गई है।

जिलाधिकारी ने बताया कि यह कदम निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और आम जनता को प्रत्याशियों की पृष्ठभूमि से अवगत कराने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!