अंतरास्ट्रीय महिला दिवस पर बेटियों के सम्मान में नई टिहरी में स्कूटी रैली, गूंजा जागरूकता का संदेश

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 08 मार्च 2025। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से “मिशन शक्ति- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजना के 10 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक विशेष जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. जिसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय गौरव द्वारा विकास भवन नई टिहरी से स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना और उनके लिंगानुपात, शिक्षा तथा स्वास्थ्य में सुधार लाना था। यह रैली विकास भवन से गणेश चौक बोराडी तक निकाली गई।

इस अवसर पर महिला बाल विकास विभाग के वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक रश्मि बिष्ट, सांख्यिकी सहायक पूनम, नाकोटी मिशन के विकाश शाह, जेंडर स्पेशलिस्ट रजनी लखेड़ा, सौरभ, आशीष, जावेद, रेखा एवम् स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग के कार्मिक एवं अन्य उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!