टिहरी पुलिस ने 22 घंटे में फरार आरोपी को पकड़ा

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । देवप्रयाग में 28 मार्च 2025 को मोबाइल चोरी को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गई। आरोपी फरार हो गया, जिसके खिलाफ 29 मार्च की रात हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ।

पुलिस ने 22 घंटे के भीतर आरोपी आशीष उर्फ राम नारायण (निवासी बेतिया, चंपारण, बिहार) को मुनिकीरेती से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

आरोपी ने बताया कि मृतक नीरज बयासी उसका मोबाइल लेकर भाग गया था। तोता घाटी में पकड़ने पर दोनों में झगड़ा हुआ, जिससे नीरज खाई में गिर गया और उसकी मौत हो गई।

पुलिस टीम में SI अमित शर्मा, ASI महेंद्र राणा और HC नरेंद्र सिंह शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!