Ad image

ब्रेकिंग न्यूज़: मालकुंठी में डूबे युवक का शव बरामद

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 11 अप्रैल 2025 । लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र के मालकुंठी में नदी में डूबे युवक संदीप नवानी (31), निवासी टीचर्स कॉलोनी, डोईवाला का शव एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम ने आज सुबह बरामद कर लिया। संदीप नवानी नजदीकी कैंप में ठहरे थे और बीते दिन अकेले बाहर निकले थे। उनका सामान नदी किनारे मिलने के बाद डूबने की आशंका जताई गई, जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने रातभर तलाशी अभियान जारी रखा।

आज सुबह डीप डाइवर मातबर सिंह ने 15-25 फीट गहराई में जाकर शव बरामद किया और लक्ष्मणझूला पुलिस को सौंप दिया। तलाशी अभियान में एसआई पंकज खरोला के नेतृत्व में ओम प्रकाश, विजय सिंह, मातबर सिंह, पंकज बिष्ट, और प्रदीप नेगी शामिल रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!