विविध न्यूज़

गौ घाट पर डूबे युवक का शव बरामद, SDRF ने किया रेस्क्यू

Please click to share News

खबर को सुनें

ऋषिकेश। लक्ष्मण झूला क्षेत्र के गौ घाट पर विगत शनिवार सायं गंगा में डूबे प्रदीप ढाका (उम्र 34 वर्ष) का शव आज सुबह बरामद कर लिया गया। प्रदीप हरियाणा के हिसार जिले के गांव कनोह का रहने वाला था और HDFC बैंक में कार्यरत था। वह अपने चार दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रदीप तैरने के प्रयास में गंगा के तेज बहाव में बह गया था। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और जल पुलिस ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया था, जो आज सुबह शव मिलने के साथ समाप्त हुआ।

एसडीआरएफ टीम ने शव को सुरक्षित बाहर निकालकर पुलिस को सौंप दिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन की ओर से पर्यटकों से पुनः अपील की गई है कि वे गंगा नदी में सतर्कता बरतें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!