26वीं बाबा विश्वनाथ जगदीशिला डोली यात्रा आज चम्बा: कल सुबह पहुंचेगी नई टिहरी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 12 मई। हर साल की तरह इस वर्ष भी बाबा विश्वनाथ जगदीशिला डोली यात्रा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जा रहा है। यह यात्रा इस वर्ष अपनी 26वीं वर्षगांठ मना रही है।

डोली यात्रा के संयोजक और पूर्व मंत्री श्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने जानकारी दी कि डोली कल 13 मई को सुबह 9 बजे नई टिहरी के साईं चौक पहुंचेगी। यहाँ भक्तगण डोली का स्वागत करेंगे और पूजा-अर्चना करेंगे।

आज डोली यात्रा चम्बा पहुंच चुकी है, जहाँ रात्रि विश्राम किया जाएगा। क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे समय पर पहुँचकर डोली के दर्शन करें और बाबा विश्वनाथ व माँ जगदी शिला का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!