एफ .आर.आई. में “कार्यालय योग” पर संगोष्ठी का आयोजन

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून, 17 जून 2025 । वन अनुसंधान संस्थान (एफ.आर.आई.) के विस्तार प्रभाग एवं जिला आयुर्वेद एवं यूनानी कार्यालय, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में “कार्यालय योग” पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यस्थल पर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना था।

संगोष्ठी की अध्यक्षता एफ.आर.आई. निदेशक प्रभारी श्रीमती ऋचा मिश्रा ने की। उन्होंने कार्यालयीन जीवन में योग अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में डॉ. एन.के. उप्रेती, डॉ. ललित कुमार, डॉ. ज्योत्सना पेटवाल समेत कई विशेषज्ञों व योग प्रशिक्षकों ने भाग लिया।

योग सत्र में प्रतिभागियों को कार्यालय में कुर्सी पर किए जा सकने वाले सरल योग अभ्यास सिखाए गए। कार्यक्रम का समापन वैज्ञानिक श्री लोकिन्दर शर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

यह पहल कार्यस्थल पर स्वास्थ्य और कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में सराहनीय कदम मानी जा रही है।

Share This Article
error: Content is protected !!