केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर भाजपा नई टिहरी मण्डल की कार्यशाला सम्पन्न

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल नई टिहरी द्वारा केंद्र सरकार के 11 वर्षों के “विकसित भारत: सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण” के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यशाला में मुख्य वक्ता श्री विनोद रतूड़ी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्षबने सरकार की प्रमुख उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जहां समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की गई। आयुष्मान भारत योजना के तहत देशभर में 50 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा मिली, जिसमें उत्तराखंड में 59 लाख कार्ड जारी किए गए। शहीदों के आश्रितों के लिए अनुदान राशि 50 लाख रुपये तक बढ़ाई गई। चारधाम यात्रा का विस्तार करते हुए शीतकालीन यात्रा शुरू की गई। आतंकवाद के खिलाफ “ऑपरेशन सिंदूर” जैसे कदमों से पाकिस्तान प्रायोजित गतिविधियों को जवाब दिया गया। 1 करोड़ से अधिक महिलाओं को “लखपति दीदी” बनाया गया। उत्तराखंड में राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों में 10% क्षैतिज आरक्षण दिया गया। पीएम-किसान सम्मान निधि से 12 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ पहुंचाया गया।

मंडल अध्यक्ष विजय कठेत ने कार्यकर्ताओं से शक्ति केंद्रों और बूथ स्तर पर चौपालें आयोजित कर इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।

इस अवसर पर दिनेश डोभाल, डॉ. प्रमोद उनियाल, रामलाल नौटियाल, शीशराम थपलियाल, जगदम्बा रतूड़ी, आनंदी नेगी, तौकिक अहमद, प्रताप राणा, लीला मखलोगा ,बिमला खंडका, पवन शाह, शांति प्रसाद , खेमराज, के.डी. पुनेठा, परमजीत राणा, मधु भट्ट, रीना उनियाल, सरस्वती नेगी, अमिता भट्ट, गीता नेगी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!