हरित योग 2025: एफआरआई ने किया भव्य आयोजन

Garhninad Desk
2 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून, 21 जून 2025: फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआई) ने भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद (आईसीएफआरई), इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए), केंद्रीय राज्य वन सेवा अकादमी (सीएएसएफओएस) और वन शिक्षा निदेशालय (डीएफई) के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर “हरित योग 2025” का भव्य आयोजन एफआरआई परिसर, देहरादून में किया।

इस कार्यक्रम में 500 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया, जिसमें केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।कार्यक्रम का शुभारंभ एफआरआई की निदेशक श्रीमती ऋचा मिश्रा के स्वागत भाषण से हुआ।

मुख्य अतिथि श्री तोखन साहू ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में योग को जीवनशैली का अभिन्न अंग बताते हुए कहा, “योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का माध्यम है।” उनके नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।प्रतिभागियों ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के योग दिवस संबोधन का सीधा प्रसारण देखा, जिसके बाद प्रमाणित योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में कॉमन योगा प्रोटोकॉल पर आधारित योग सत्र हुआ।

इस सत्र में मुख्य अतिथि, वरिष्ठ अधिकारियों, वैज्ञानिकों, प्रशिक्षणार्थियों, केवी-एफआरआई के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी की।योग सत्र के बाद, मुख्य अतिथि सहित सभी ने एफआरआई परिसर में स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया, जो स्वच्छ भारत मिशन को बढ़ावा देने का एक सशक्त प्रयास था। कार्यक्रम का समापन एफआरआई के वैज्ञानिक श्री लोकिन्दर शर्मा के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।

इस आयोजन में आईसीएफआरई के महानिदेशक, आईजीएनएफए के निदेशक, डीएफई के निदेशक, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, सीएएसएफओएस के प्राचार्य सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे। हरित योग 2025 ने योग, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Share This Article
error: Content is protected !!