चंपावत: आईएएस मनीष कुमार ने संभाला 24वें जिलाधिकारी का पदभार

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

चंपावत 21 जून 2025। शनिवार को आईएएस मनीष कुमार ने चंपावत के 24वें जिलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। कोषागार में अभिलेखों का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने ‘आदर्श चंपावत’ के लिए विकास कार्यों को गति देने, जल जीवन मिशन पर विशेष ध्यान और बुनियादी सुविधाओं (बिजली, पानी, सड़क) को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों से कहा, “बहाने नहीं, समाधान चाहिए। पूर्ण समर्पण के साथ जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करें।”

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी एस खाती, अपर जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा, वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
error: Content is protected !!