कांवड़ मेला: SDRF उत्तराखंड की व्यापक तैयारियां, हर की पौड़ी सहित प्रमुख घाटों का किया निरीक्षण

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

हरिद्वार, 05 जुलाई 2025 । आगामी कांवड़ मेले 2025 की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज SDRF (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) उत्तराखंड के सेनानायक श्री अर्पण यदुवंशी ने हरिद्वार के प्रमुख और संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया।

इस दौरान हर की पौड़ी, शिव ओम घाट सहित अन्य महत्वपूर्ण घाटों पर सुरक्षा और बचाव व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।निरीक्षण के दौरान SDRF जवानों ने अत्याधुनिक बचाव उपकरणों का प्रभावी प्रदर्शन किया। टीम ने जल में डूबते व्यक्ति को बचाने का जीवंत रेस्क्यू डेमोंस्ट्रेशन प्रस्तुत किया, जिसमें लाइफ जैकेट, रेस्क्यू ट्यूब, राफ्ट, लाइफ बोया, रिमोट कंट्रोल लाइफ बोया और अंडरवाटर ड्रोन जैसे उपकरणों का उपयोग कर त्वरित और प्रभावी बचाव तकनीकों का प्रदर्शन किया गया।

सेनानायक श्री अर्पण यदुवंशी ने बताया,
“SDRF उत्तराखंड कांवड़ मेले के लिए पूरी तरह तैयार है। हमारे पास राफ्ट, लाइफ बोया, रिमोट कंट्रोल लाइफ बोया, अंडरवाटर ड्रोन, लाइफ जैकेट और रेस्क्यू ट्यूब जैसे अत्याधुनिक उपकरण मौजूद हैं। मेले के दौरान सभी संवेदनशील घाटों पर फ्लड रेस्क्यू टीमें तैनात रहेंगी, जो किसी भी आपात स्थिति में तुरंत और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करेंगी।”उन्होंने SDRF जवानों को सख्त निर्देश देते हुए कहा,
“कांवड़ मेले के दौरान प्रत्येक जवान को पूर्ण समर्पण, जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी निभानी है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसके लिए SDRF हर चुनौती से निपटने को तैयार है।”SDRF उत्तराखंड ने कांवड़ मेला 2025 के सुरक्षित और सुचारू संचालन के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। मेले के दौरान सभी प्रमुख घाटों और जल क्षेत्रों में SDRF की टीमें उच्च सतर्कता के साथ तैनात रहेंगी, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और निर्बाध अनुभव सुनिश्चित हो सके।

इस अवसर पर सहायक सेनानायक श्री शान्तनु पराशर, इंस्पेक्टर श्री कवीन्द्र सजवाण, एस.आई. श्री आशीष त्यागी, एस.आई. श्री पंकज खरोला, Add. SI. श्री प्रविंद्र धस्माना सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!