प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने जौलगी जिला पंचायत सीट के लिए फूंका चुनावी बिगुल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 16 जुलाई 2025 । रामगढ़ में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में विधायक विक्रम सिंह नेगी ने जौलगी जिला पंचायत सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम गोसाई के समर्थन में चुनावी रणनीति साझा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठित होकर कप-प्लेट चुनाव निशान को भारी मतों से जिताने की अपील की।

नेगी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। अब पंचायत चुनाव से ही भाजपा को सत्ता से हटाने की शुरुआत करनी होगी।

पूर्व कनिष्ठ प्रमुख कुलदीप सिंह पंवार ने कहा कि विक्रम गोसाई एक पढ़े-लिखे, जमीनी और मजबूत अधिवक्ता हैं, जो जनता की समस्याओं के लिए निरंतर संघर्ष करते हैं।

बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष विजेंद्र रावत, प्रधान अनिल राणा, दिनेश कृषाली, नरेंद्र राणा, हरिओम भट्ट, आज़ाद गोसाई, किशन सिंह राणा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!