जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.) टिहरी की उपस्थिति में किया गया तृतीय रेण्डमाईजेशन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 21 जुलाई। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के तहत जनपद टिहरी गढ़वाल में मतदान कार्मिकों की तृतीय रेण्डमाईजेशन प्रक्रिया सोमवार को जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.) श्रीमती नितिका खण्डेलवाल की उपस्थिति में एनआईसी केंद्र, नई टिहरी में सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर जनपद के पांच विकास खण्डों—जौनपुर, थौलधार, जाखणीधार, भिलंगना एवं प्रतापनगर—के अंतर्गत आने वाले मतदेय स्थलों के लिए मतदान कार्मिकों की कम्यूटराइज्ड तैनाती सुनिश्चित की गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने रेण्डमाईजेशन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत उपस्थित अधिकारियों को निर्वाचन से जुड़ी सभी शेष औपचारिकताएं शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं समयबद्धता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

रेण्डमाईजेशन के इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.) श्रीमती वरुणा अग्रवाल, जिला विकास अधिकारी श्री मोहम्मद असलम, जिला पंचायती राज अधिकारी श्री एम.एम. खान, मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री एस.पी. सेमवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!