मुख्यमंत्री के निर्देशों पर जिलाधिकारी ने आपदा ग्रस्त क्षेत्र के 65 बच्चों को दिलाई बस सुविधा

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें
  • जिलाधिकारी टिहरी की पहल से 65 बच्चों को मिली स्कूल बस सुविधा
  • आपदा प्रभावित क्षेत्रों के बच्चों के लिए बस सुविधा शुरू

टिहरी गढ़वाल। मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में दिनांक 21 अगस्त 2025 को जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा जनपद क्षेत्रांतर्गत विकासखंड थौलधार के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान तहसील कंडीसौड़, विकासखंड थौलधार के ल्वार्खा, रतवाड़ी एवं मंझौली गांवों से ग्रामवासियों ने अवगत कराया कि आपदा के कारण पैदल का रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया जिस कारण बच्चे कमाण्द
में स्कूल नहीं जा पा रहे है। इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सतेंद्र राज को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया।

निर्देशों के अनुपालन में तहसील कंडीसौड़, विकासखंड थौलधार के ल्वार्खा, रतवाड़ी एवं मंझौली गांवों से कमाण्द स्कूल तक बच्चों को लाने-ले जाने हेतु बस की व्यवस्था कर दी गई है। इस सुविधा से तीनों गांवों के लगभग 65 बच्चों को लाभ मिलेगा।

स्कूल परिवहन के लिए निर्धारित बस का नंबर UK09PA0288, जिसके वाहन चालक दिलावर सिंह बिष्ट है, को भी निर्देशित किया गया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!