व्यापार मंडल नई टिहरी ने आपदा पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 15 सितम्बर। धराली (उत्तरकाशी) आपदा पीड़ितों की सहायता हेतु व्यापार मंडल नई टिहरी आगे आया है। मंडल के अध्यक्ष भगवान सिंह रावत एवं महामंत्री मनोज चमोली ने सोमवार को आपदा प्रभावित परिवारों की मदद के लिए ₹21,000 का चेक और मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 5000 रूपये का चेक जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के माध्यम से प्रेषित किया।

व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि उत्तरकाशी की यह आपदा बेहद दुखद है, जिसमें अनेक लोगों ने अपनों को खोया है और कई परिवार बेघर हो गए हैं। ऐसे समय में समाज के हर वर्ग का कर्तव्य है कि आगे बढ़कर पीड़ितों की मदद करे।

उन्होंने जिले के व्यापारियों, सामाजिक संगठनों एवं आम जनता से भी अपील की कि वे अपनी क्षमता अनुसार योगदान देकर पीड़ितों के दर्द को बांटने में सहयोग करें।

जिलाधिकारी ने व्यापार मंडल के इस योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इस राशि को मुख्यमंत्री राहत कोष में सम्मिलित कर आपदा प्रभावित परिवारों तक शीघ्र पहुंचाया जाएगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!