उत्तराखंड की रजत जयंती पर मा० राष्ट्रपति एवं मा० प्रधानमंत्री होंगे सहभागी

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

राज्य स्थापना संग्राम की झलक, लोक संस्कृति की झंकार और नए संकल्पों की दिशा में सजेंगे रजत जयंती समारोह

देहरादून, 28 अक्टूबर 2025 । देवभूमि उत्तराखंड अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे करने जा रही है। इस ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी देहरादून में आयोजित रजत जयंती समारोह में मा० राष्ट्रपति एवं मा० प्रधानमंत्री बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों में प्रोटोकॉल के अनुसार सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

डीएम ने निर्देशित किया कि कार्यक्रम में राज्य के स्थापना संग्राम, लोक संस्कृति और विकास की झलक प्रस्तुत की जाए। सभी सेक्टरों में प्रभारी अधिकारी नामित कर ड्यूटी आदेश जारी किए जाएं। सुरक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देते हुए पुलिस एवं चिकित्सक टीमों की तैनाती सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने मुख्य पंडाल, वीआईपी/वीवीआईपी बैठक, पार्किंग, पेयजल, प्रवेश एवं निकास मार्ग की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही कंट्रोल रूम स्थापित कर 24 घंटे निगरानी रखने और लोनिवि से कार्यक्रम स्थल का डिजाइन व सेफ्टी सर्टिफिकेट लेने के भी निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि अन्य जनपदों से आने वाले प्रतिभागियों के आवास व यातायात की समुचित व्यवस्था की जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी के.के. मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसडीएम सदर हरिगिरी, एसडीएम कुमकुम जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!