स्वतंत्र भारत के पहले दूरदर्शी उदारवादी और क्रांतिकारी विचारों के धनी थे पंडित जवाहरलाल नेहरू : राकेश राणा

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। भारत रत्न स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री चाचा नेहरू के नाम से विश्व में प्रसिद्ध बच्चों के प्रिय चाचा पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का 137वा जन्म दिवस नई टिहरी में कांग्रेसजनों द्वारा स्कूली बच्चों के साथ मनाया गया।

जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के निवर्तमान अध्यक्ष राकेश राणा प्रदेश कांग्रेस के सचिव सैयद मुसरफ़ अली ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू जी आधुनिक भारत के निर्माता” के रूप में देश का विकास, योजना आयोग का गठन, पंचवर्षीय योजनाओं का शुभारंभ और भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में उनका 17 साल का कार्यकाल शामिल है। उन्होंने पंचवर्षीय योजनाओं के माध्यम से कृषि और उद्योग में क्रांति लाई और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM), और अन्य बड़े बाँधों और इस्पात संयंत्रों जैसे महत्वपूर्ण शैक्षणिक और औद्योगिक संस्थानों की स्थापना की। विदेश नीति में, उन्होंने गुटनिरपेक्ष आंदोलन की स्थापना की और शांतिपूर्ण समाधानों के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभाई।

महिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आशा रावत जिला अध्यक्ष ममता उनियाल ने कहा की बाल दिवस हर साल 14 नवंबर को भारत बाल दिवस के रूप में मनाता है, जिसे बाल दिवस के रूप में भी जाना जाता है । यह दिन भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती का प्रतीक है, जिन्हें बच्चों के प्रति उनके गहरे स्नेह के कारण प्यार से “चाचा नेहरू” कहा जाता था।

उपरोक्त कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के निवर्तमान अध्यक्ष राकेश राणा महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष आशा रावत प्रदेश कांग्रेस के सचिव सैयद मुसरफ़ अली बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष ममता उनियाल ऋषिकेश युवा कांग्रेस टिहरी विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष नवीन सेमवाल सचिव मीना सेमवाल विद्यालय की प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी सिंह सहित छात्र छात्राएं मौजूद थे

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!