‘शराब नहीं, संस्कार’ मुहिम से नशा-मुक्त विवाह की नई मिसाल: अंजलि की शादी साबली रानीचौरी में सम्पन्न

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 01 दिसंबर। चम्बा ब्लॉक के डिमेश्वर प्रसाद बहुगुणा परिवार ने मेहंदी और विवाह दोनों में शराब का त्याग कर समाज के लिए संस्कारी उदाहरण पेश किया।

ग्रामीण क्षेत्र विकास समिति के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा ने दुल्हन और परिजनों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

ग्राम प्रधान अनीता बहुगुणा ने इस पहल को प्रेरक बताते हुए कहा कि यह नशा-मुक्त विवाह युवाओं में जिम्मेदार आयोजन की चेतना जगाएगा। परिवार ने बताया कि शादी जैसे पवित्र अवसरों को संस्कार और संयम के साथ मनाना जरूरी है, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा। इस मौके पर गुड्डी देवी, कृष्णानंद बहुगुणा, संदीप बहुगुणा, आयुष बहुगुणा, सुनीता, रजना, लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!