उत्तराखंडराजनीतिविविध न्यूज़

पंचायत प्रतिनिधियों का 5 दिवसीय प्रशिक्षण बारातघर गजा में शुभारंभ

Please click to share News

खबर को सुनें

डी.पी. उनियाल, गजा

टिहरी गढ़वाल। विकास खंड चंबा के न्याय पंचायत बिरोगी के समस्त पंचायत प्रतिनिधियों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण बारातघर गजा में शुरू हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मास्टर ट्रेनर सुश्री सुनीता नौटियाल, राजीव रंजन, जयबीर धनाई, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) आजाद बीर तथा ग्राम पंचायत विकास अधिकारी मोहन सिंह कंडारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

इस अवसर पर महिला एवं बाल उत्थान समिति की अध्यक्ष सुश्री सुनीता नौटियाल और सहायक विकास अधिकारी आजाद बीर ने जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा की कि वे इन पांच दिनों में प्रशिक्षण के सभी बिंदुओं को मनोयोग से समझें। उन्होंने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था में ग्राम पंचायतें गांव की प्रथम मिनी सरकार हैं। हर कार्य शुद्धता, गुणवत्ता और मानव दिवसों के अनुसार पूर्ण होना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि विकास की प्रथम सीढ़ी ग्राम पंचायत ही है।

मास्टर ट्रेनर राजीव रंजन और जयबीर धनाई ने सभी प्रतिनिधियों का परिचय लिया और प्रशिक्षण के मुख्य बिंदुओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगामी सत्रों में सम्पूर्ण जानकारी दी जाएगी, जिसे धरातल पर उतारना होगा।कार्यक्रम में गौंसारी के प्रधान जयेंद्र सिंह, बिरोगी के सूरवीर लाल, कठूड की पूजा असवाल, खड़वाल गांव की श्रीमती बिशन देवी, बगीद की श्रीमती नंदनी चौहान, पयाल गांव की श्रीमती फ्योंला देवी, कुल्पी की आरती कुठी, घर गांव के कुशबीर सिंह पुंडीर, मान सिंह सजवाण, मदन लाल, श्रीमती भगवानी देवी के अलावा दिगोढ़ी, दुवाकोटी, गैंड, भाली के प्रधान व वार्ड सदस्य उपस्थित रहे।

मनरेगा सहायक बबेंदर सिंह नेगी ने सभी ग्राम पंचायत प्रधानों व वार्ड सभासदों को बधाई देते हुए कहा कि आगामी पंचवर्षीय योजनाओं में अपनी-अपनी पंचायतों में बेहतरीन कार्य करेंगे।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!