टिहरी पुलिस का नववर्ष यातायात प्लान जारी, 31 दिसंबर को विशेष व्यवस्था

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। नववर्ष की पूर्व संध्या 31 दिसंबर 2025 को जनपद टिहरी गढ़वाल में पर्यटकों व श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने विस्तृत यातायात एवं रूट प्लान लागू किया है।

यह व्यवस्था टिहरी पुलिस द्वारा देहरादून व पौड़ी पुलिस के समन्वय से संचालित की जाएगी।
मुनि की रेती क्षेत्र में भारी वाहनों पर प्रतिबंध मुनि की रेती क्षेत्र में सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। हरिद्वार/देहरादून से आने वाले वाहनों को नेपाली तिराहा–नटराज चौक–भद्रकाली–तपोवन–शिवपुरी मार्ग से भेजा जाएगा, जबकि वापसी में शिवपुरी–ब्रह्मपुरी–गरुड़चट्टी–चीला मार्ग निर्धारित किया गया है।
सुरकंडा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। सीमित पार्किंग के कारण आवश्यकता पड़ने पर नियंत्रित ढंग से सड़क किनारे पार्किंग कराई जाएगी।
केम्प्टी फॉल्स व टिहरी झील क्षेत्र में पर्याप्त पार्किंग व पुलिस तैनाती सुनिश्चित की गई है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की अपील:
टिहरी पुलिस ने आमजन व पर्यटकों से निर्धारित यातायात योजना का पालन करने, केवल अधिकृत पार्किंग में वाहन खड़े करने और पुलिस निर्देशों का सहयोग करने की अपील की है, ताकि नववर्ष पर यातायात व्यवस्था सुरक्षित व सुचारू बनी रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!