Ad image

एनएच-534 दुगड्डा–गुमखाल खंड के 2-लेन उन्नयन को ₹392.52 करोड़ की मंजूरी

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें
  • पौड़ी गढ़वाल को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, पर्यटन–व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

पौड़ी। जनपद पौड़ी गढ़वाल के लिए एक बड़ी आधारभूत उपलब्धि के रूप में राष्ट्रीय राजमार्ग-534 (पूर्व एनएच-119) के दुगड्डा से गुमखाल तक 18.10 किलोमीटर लंबे मार्ग को पेव्ड शोल्डर सहित 2-लेन में विकसित किए जाने हेतु भारत सरकार ने ₹392.52 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है। इस परियोजना से उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के मध्य सड़क संपर्क और अधिक सुदृढ़ होगा, वहीं क्षेत्रीय यातायात भी सुरक्षित एवं सुगम बनेगा।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि यह मार्ग कोटद्वार–लैंसडाउन–पौड़ी–श्रीनगर कॉरिडोर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके उन्नयन से लैंसडाउन कैंटोनमेंट क्षेत्र को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी तथा रक्षा, प्रशासनिक एवं आपातकालीन आवागमन में उल्लेखनीय सुविधा होगी। साथ ही चारधाम यात्रा के दौरान यह मार्ग एक प्रभावी वैकल्पिक रूट के रूप में भी उपयोगी सिद्ध होगा।
परियोजना की स्वीकृति पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि श्रीनगर से कोटद्वार तक राष्ट्रीय राजमार्ग-534 की कुल लंबाई 135.47 किलोमीटर है, जिसमें से दुगड्डा–गुमखाल के 18.10 किलोमीटर खंड को 2-लेन में विकसित करने की मंजूरी मिली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के “कनेक्टिविटी से विकास” के विज़न के अनुरूप यह परियोजना पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने भी परियोजना के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार का आभार जताते हुए कहा कि मार्ग के उन्नयन से स्थानीय लोगों को सुरक्षित, सुगम और तेज यातायात सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन, रोजगार के अवसरों का विस्तार होगा और प्रशासनिक सेवाओं की पहुंच मजबूत होगी, जिससे जनपद पौड़ी गढ़वाल के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!