जिलाधिकारी ने ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का किया मासिक निरीक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने आज गुरुवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला मुख्यालय स्थित वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा ईवीएम हॉल, वीवीपैट हॉल एवं वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरों सहित सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर बहुजन समाज पार्टी के प्रतिनिधि सुशील कुमार पाण्डेय, भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि जयेंद्र पंवार एवं कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि नवीन सेमवाल उपस्थित रहे।

इस मौके पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी, प्रशासनिक अधिकारी जवाहर सिंह, तहसीलदार धीरज सिंह राणा, सहायक अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग सूर्य प्रकाश वर्मा एवं अन्य संबंधित विभागीय कार्मिक मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!