Ad image

न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता ने संभाली उत्तराखण्ड हाईकोर्ट की कमान, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून, 10 जनवरी 2026 । आजा उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के नव नियुक्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता ने मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ग्रहण की। समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने उन्हें विधि एवं न्याय के सम्मानजनक दायित्व की शपथ दिलाई।

न्यायमूर्ति गुप्ता की नियुक्ति पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुहानथन नरेंद्र की 9 जनवरी, 2026 को सेवानिवृत्ति के बाद प्रभावी हुई। सर्वोच्च न्यायालय कॉलेजियम ने दिसंबर 2025 में उनकी पदोन्नति की सिफारिश की थी और केंद्र सरकार ने 8 जनवरी, 2026 को आधिकारिक तौर पर नियुक्ति की अधिसूचना जारी की थी। 

इस नियुक्ति से पहले, न्यायमूर्ति गुप्ता इलाहाबाद उच्च न्यायालय के दूसरे सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे। उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में उनका कार्यकाल 8 अक्टूबर, 2026 को उनकी सेवानिवृत्ति तक जारी रहेगा।  राज्य के न्यायिक इतिहास में यह एक महत्वपूर्ण दिन रहा क्योंकि न्यायमूर्ति गुप्ता उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के 15वें मुख्य न्यायाधीश बने।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के उच्च राजनीतिक और प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ कई प्रतिष्ठित न्यायाधीश और विधि प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे। न्यायमूर्ति गुप्ता ने शपथ ग्रहण के बाद कहा कि वे न्याय पालिका की स्वतंत्रता, निष्पक्षता और प्रभावशीलता को और मजबूत करेंगे तथा आम जनता को न्याय तक सुगम पहुंच सुनिश्चित करेंगे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!