पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता के घर पहुंचे स्वामी रसिक महाराज , मां के निधन पर जताई शोक संवेदनाएं

ऋषिकेश। उत्तर प्रदेश सनातन धर्म विकास परिषद के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज भाजपा नेता पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता के घर पहुंचे और उनकी माता श्रीमती माया रानी गुप्ता के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। संदीप गुप्ता की मां का 85 वर्ष की आयु में 4 जनवरी को निधन हुआ था।
रसिक महाराज ने रेलवे रोड स्थित उनके निज निवास पर पहुंचकर शोकसंतप्त परिवार से मुलाकात की। शोक संवेदना व्यक्त करते हुए स्वामी रसिक महाराज ने कहा कि सनातन संस्कृति में मृत्यु के बाद 13 दिन मृत आत्मा एवं परिवार के लिए असहनीय पीडा़ के होते हैं जिसकी शांति के लिए घर में गरुड़ पुराण का श्रवण किया जाता है।
इस अवसर पर श्री राजकुमार गुप्ता, श्री अजय गुप्ता , श्रीमती नीरु गुप्ता, श्रीमती सुमन गुप्ता, आलोक गुप्ता, ऋतु गुप्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय कार्यवाहक श्री दिनेश सेमवाल, कपिल गुप्ता, करन नेगी एवं पारिवारिक मित्र उपस्थित रहे।


