धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय में आयकर पर हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग कार्यशाला आयोजित

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 19 फरवरी 2026। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग और आयकर समिति द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति से पहले आयकर संबंधी एक दिवसीय हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला में महाविद्यालय के सभी शिक्षकों को आयकर रिटर्न भरने, वेतन गणना और संबंधित प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।कार्यशाला में शिक्षकों के आयकर फॉर्म भरने के साथ-साथ उनकी व्यक्तिगत समस्याओं का भी समाधान किया गया।

डॉ. नताशा ने शिक्षकों की जिज्ञासाओं का विशेष रूप से समाधान किया, जबकि डॉ. राजपाल सिंह रावत ने आयकर रिटर्न भरने की प्रक्रिया को सरल तरीके से समझाया।महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. डॉ. प्रणितानंद ने समापन अवसर पर कहा, “समय-समय पर इस प्रकार की उपयोगी कार्यशालाओं का आयोजन आवश्यक है, ताकि शिक्षक समुदाय कर संबंधी जटिलताओं से मुक्त हो सके।

कार्यशाला में प्रमुख रूप से डॉ. आराधना सक्सैना, डॉ. संजय कुमार, डॉ. हिमांशु जोशी, डॉ. नूपुर गर्ग, डॉ. सोनी, श्रीमती ज्योति शैली, डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉ. मनोज फौंदनी, डॉ. सुशील कागड़ियाल, डॉ. कमल बिष्ट, डॉ. विजय भट्ट, डॉ. भगवती पोखरियाल, डॉ. जितेंद्र नौटियाल, डॉ. रंजीता जोहरी, डॉ. विक्रम भर्तृवाल, श्रीमती सोनिया सैनी, तथा कार्यालय स्टाफ श्री शूरवीर दास, श्रीमती लक्ष्मी, श्री शमशेर चौहान आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!