उत्तराखंडराजनीतिविविध न्यूज़

पूर्व मंत्री धनाई ने भ्रमण के दौरान ग्रामीणों की पीड़ा सुनी, तत्काल समाधान का दिया भरोसा

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 21 फरवरी 2026। टिहरी विधानसभा के कैंथोली-करास में जन-संवाद, जंगली जानवरों का मुद्दा प्रमुखनई टिहरी। पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनाई ने शनिवार को टिहरी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कैंथोली और करास का भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।

ग्रामीणों ने जंगली जानवरों के आतंक, पेयजल और सड़क जैसी समस्याएं बताईं, जिनके समाधान का उन्होंने सरकार के माध्यम से शीघ्र आश्वासन दिया।जाखणीधार में ग्रामीणों संग बैठकजाखणीधार प्रखंड के ग्राम कैंथोली और करास में आयोजित बैठक में धनाई ने कहा कि पहाड़ी विकास के लिए जनता को सजग रहना जरूरी है।

उन्होंने जन प्रतिनिधियों से काम का हिसाब मांगने का आह्वान किया। अपने कार्यकाल का जिक्र करते हुए बताया कि कोशियार पंपिंग योजना इन्हीं के प्रयासों से शुरू हुई, जिससे बड़ी आबादी लाभान्वित हो रही है। लेकिन वर्तमान में पेयजल योजना एक इंच भी आगे नहीं बढ़ी। इसी तरह स्वीकृत सड़कों के बाद पांच वर्षों में एक भी नई सड़क नहीं बनी। धनाई ने स्पष्ट कहा, “क्षेत्र का विकास ही मेरा एकमात्र मंत्र है।”

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान कैंथोली नंदकिशोर डबराल, ग्राम प्रधान करास वीरेंद्र सिंह पंवार, भाजपा मंडल महामंत्री जाखणीधार राजेंद्र प्रसाद थपलियाल, दिनेश डबराल, भगवती प्रसाद नौटियाल, रमेश चंद्र कोठारी, प्रधान रविंद्र सेमवाल, अनिल उपाध्याय, पूर्व प्रधान भगवान सिंह पंवार, सत्यनारायण उपाध्याय, चंद्रपाल सिंह परमार, प्रभुदयाल पालीवाल, झांसा देवी, राजी देवी, पूनम देवी, प्रतिमा देवी, मीना देवी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!