सरबड़ियार में प्रशासन गांव के द्वार: डीएम उत्तरकाशी ने 8 लाख किए स्वीकृत, विधायक ने दिए 28 लाख

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

उत्तरकाशी 21 फरवरी 2026। उत्तरकाशी जिले में दो माह से चल रहे ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, प्रशासन चला गांव की ओर’ अभियान का समापन सरबड़ियार क्षेत्र के डिंगाड़ी गांव में शिविर लगाकर किया गया। शिविर में क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल की मौजूदगी में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। करीब तीन किमी की खड़ी चढ़ाई तय कर अधिकारी गांव पहुंचे। शिविर में 16 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 13 का मौके पर निस्तारण किया गया।
डीएम ने मौके पर दी 8 लाख की स्वीकृति:
आपदा से क्षतिग्रस्त मुराड़ी पुल के एबेटमेंट एवं संपर्क मार्ग निर्माण के लिए डीएम ने 8 लाख रुपये तत्काल स्वीकृत कर पीडब्ल्यूडी को कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए।
राशन कार्ड व आधार शिविर:
पात्र लाभार्थियों के राशन कार्ड ग्रामसभा चयन के बाद जारी करने की जानकारी दी गई। विधायक ने बड़कोट में राशन कार्ड सुविधा सुनिश्चित करने को कहा। डीएम ने आठ गांवों के लिए संयुक्त आधार शिविर लगाने के निर्देश दिए।
सड़क व भूस्खलन सर्वे:
गंगराली–डिंगाडी–किमडार–सरगांव सहित अन्य सड़क मार्गों की डीपीआर तैयार होने की जानकारी दी गई। किमडार क्षेत्र में भूस्खलन को लेकर 26-27 फरवरी को संयुक्त सर्वे के निर्देश दिए गए।
अन्य मांगें:
विद्यालय में किचन-शौचालय निर्माण, मोतियाबिंद ऑपरेशन, ट्रैकिंग अनुमति व मोबाइल टॉवर संचालन संबंधी मांगों पर संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
28 लाख विधायक निधि की घोषणा:
विधायक दुर्गेश्वर लाल ने सरबड़ियार क्षेत्र के आठ गांवों के लिए कुल 28 लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की।
शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!