टिहरी गढ़वाल । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशों के क्रम में टिहरी पुलिस ने मुनिकीरेती क्षेत्र से लापता 12 वर्षीय बालक को उत्तर प्रदेश के कानपुर से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया है।
जानकारी के अनुसार बालक 04 अप्रैल 2026 को घर से बिना बताए चला गया था, जिसके संबंध में 07 अप्रैल 2026 को थाना मुनिकीरेती में मुकदमा अपराध संख्या 36/2026, धारा 137(2) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी द्वारा तत्काल टीम गठित कर खोजबीन शुरू की गई।
पुलिस टीम ने गंगा घाट क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें बालक ऋषिकेश बस अड्डे की ओर जाता दिखाई दिया। इसके बाद बस अड्डे, धर्मशालाओं, गुरुद्वारों एवं संभावित स्थानों पर तलाश की गई तथा सोशल मीडिया के माध्यम से भी सूचना प्रसारित की गई।
13 अप्रैल 2026 को सूचना मिली कि बालक कानपुर स्थित चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) के पास है। पुलिस टीम परिजनों के साथ मौके पर पहुंची और बालक को सकुशल बरामद कर परिवार को सौंप दिया। पूछताछ में बालक ने बताया कि वह बस में बैठकर कानपुर पहुंच गया था।
बालक की सकुशल बरामदगी पर परिजनों ने टिहरी पुलिस का आभार व्यक्त किया। जनपद में अन्य गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश भी जारी है।
मुनिकीरेती से लापता 12 वर्षीय बालक कानपुर से सकुशल बरामद

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



