गंगा में स्नान के दौरान युवक डूबा, SDRF ने 20 फीट गहराई से शव किया बरामद

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश/लक्ष्मण झूला। आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 को समय लगभग 02:34 बजे थाना लक्ष्मण झूला से सूचना प्राप्त हुई कि मस्तराम घाट के पास गंगा नदी में स्नान करते समय एक युवक डूब गया है। सूचना मिलते ही SDRF टीम ढालवाला आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कूबा डाइविंग की सहायता से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। डीप डाइवर प्रदीप रावत ने गंगा नदी में लगभग 20 फीट गहराई में जाकर सर्चिंग की, जहां से लापता युवक का शव बरामद किया गया।
बरामद किए गए युवक की पहचान सूरज सिंह पुत्र माधव सिंह, उम्र लगभग 25 वर्ष, निवासी पट्टी वौरमला, भौनखाल, जनपद अल्मोड़ा (उत्तराखंड) के रूप में हुई। युवक के साथ मौजूद उसके दो साथियों ने बताया कि वह पास के एक होटल में शेफ का कार्य करता था और स्नान के दौरान अचानक गहरे पानी में जाने से डूब गया।
SDRF टीम ने शव को बाहर निकालकर आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
रेस्क्यू टीम में एसआई सुरेंद्र कुमार, रमेश उनियाल, प्रदीप रावत, सुमित नेगी, यशपाल आदि शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!